फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज झिझक की तो कल बड़ी बीमारी

अपराजिता: सेहत की पाठशाला में छात्राओं को सुझाव, आज झिझक की तो कल बड़ी बीमारी

Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: kapil sharma Updated Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आज झिझक की तो कल बड़ी बीमारी
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। बेटियों में 12 से 13 वर्ष की उम्र में हार्मोनल बदलाव काफी तेज होते हैं। छरहरी दिखने के लिए इस उम्र में लड़कियां खानपान सीमित कर देती हैं। टीवी और मोबाइल में ज्यादा समय बीतता है। इस बीच में शुरू हुई माहवारी उन्हें तनाव में डाल देती है। वहीं झिझक इस बारे में बात करने से रोकती है। यह खतरनाक है।
विज्ञापन


झिझक तोड़ें, मां-बड़ी बहन से खुलकर बोलें। दर्द और रक्तस्राव स्वभाविक है पर ज्यादा होने लगे तो बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। फौरन चिकित्सक से परामर्श लें। ऐसा करने से फौरन राहत तो मिलेगी ही, जीवन भर की दिक्कतों से बच जाएंगी।
विज्ञापन


ये अहम सुझाव शाही ग्लोबल हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शाही ने चंद्रकांति देवी रमावती देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेहत की पाठशाला में छात्राओं को दिए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर छेड़ी गई मुहिम ‘अपराजिता’ के मंच से वे शुक्रवार को छात्राओं से रूबरू थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शाही ने छात्राओं को न सिर्फ सेहत को लेकर प्राथमिक स्तर पर होने वाली समस्याओं के बारे में बताया बल्कि उन्हें शर्म और झिझक को दूर करने की सलाह भी दी। कहा कि कभी-कभी छात्राएं संकोच कर लेती हैं और जानकारी के अभाव में छोटी सी समस्या बड़ी बीमारी का स्वरूप ले लेती हैं।

उन्होंनेे कहा कि खानपान पर ध्यान न देेने से थॉयराइड होने का भी खतरा होता है। इसका सबसे बेहतर इलाज है कि खुद को व्यस्त रखें, भागदौड़ करें और खानपान संतुलित रखें। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्पणा मिश्र ने अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधक रामरक्षा पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. राम मनोहर पाठक, डॉ. रेखा रानी सिंह भी मौजूद रहीं।

इनका रहा सहयोग

आयोजन में कॉलेज की उप प्राचार्य विजय लक्ष्मी मिश्रा, सुमन सिंह, श्वेता वर्मा, रेखा श्रीवास्तव, ममता, अनुराधा, प्रिया, शालू, आशा, पवन, विकास, रुचि, दिव्या, शालिनी, पूजा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

बोली बेटियां

छोड़ी झिझक, अब खुलकर बोलेंगे
हमने संकल्प लिया है कि भविष्य में शर्म छोड़ कर घरवालों को अपनी पीड़ा के बारे में खुलकर बताएंगे। छात्राओं को बेहतर जानकारी देने वाला यह आयोजन वाकई शानदार है।

- निधि गौड़

खानपान में लापरवाही नहीं करेंगे
अब खानपान को लेकर लापरवाही नहीं बरतेंगे। डॉक्टर ने कई समस्याओं के समाधान को लेकर जानकारी दी है जिससे हम लोग भी जूझते हैं। ऐसे सलाह उपयोगी होंगे।
- प्रिया कुशवाहा

दुष्परिणामों की जानकारी नहीं थी
परेशानियां तो सह लेते थे लेकिन इसके दुष्परिणामों की जानकारी नहीं थी। डॉक्टर ने बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं। उनकी यह जानकारी सहेलियों से भी साझा करूंगी।
प्रतिमा शर्मा

ऐसे आयोजन बराबर होने चाहिए
सेहत की पाठशाला में बहुत ही उपयोगी जानकारी मिली है। ऐसे आयोजन बराबर होने चाहिए। इससे आत्मसात करने से हर लड़की को फायदा होगा। अमर उजाला को धन्यवाद देती हूं।
- शिवांगी मिश्रा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed