फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकसभा चुनाव में पूरे देश से हो जाएगा भाजपा का सफाया : नरेश

लोकसभा चुनाव में पूरे देश से हो जाएगा भाजपा का सफाया : नरेश

Fri, 14 Dec 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 14 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पूरे देश से हो जाएगा भाजपा का सफाया : नरेश
नरेश उत्तम पटेल - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश को देखकर उनके गठबंधन के साथी एक-एक करके अलग हो रहे हैं। उनके सांसद, मंत्री चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। सलाहकार व सर्वोच्च बैंक के पदाधिकारी अवांछित हस्तक्षेप के कारण पद त्याग रहे हैं। भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफ रत फैलाने में ही अपनी सारी ताकत झोंक दी। जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने की साजिश की। मगर जनता झांसे में नहीं आई जिसका परिणाम पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के तौर पर सामने है। उन्होंने कहा कि 2019 में पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन


सपा नेता केदारनाथ सिंह सैंथवार के पार्क रोड स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 11 बजे पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। वे आजीवन, गरीबों -किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। मंडल कमीशन को लागू कराने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया और सैंथवार समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल कराया था। पूर्व विधायक के बेटे अजय सिंह सैंथवार ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह समेत दल के कई कार्यकर्ताओं ने भी केदारनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इन्होंने भी किया याद

श्रद्धांजलि देने वालों में ओपी नाथ वर्मा, किसान सिंह सैंथवार, राधेश्याम सिंह सैंथवार, सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, संतोष यादव सन्नी, जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्य, विजय बहादुर यादव, मो. मोहसिन खान, अवधेश यादव, यशपाल रावत, सिंहासन यादव, रजनीश यादव, साधु यादव, राजेश सिंह, मनुरोजन यादव,जफ र अमीन डक्कू, ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक, जीएम सिंह, राघवेंद्र तिवारी राजू, अजय कुमार सिंह, गंगा सिंह सैंथवार, व्यास मुनि, अनिल कुमार मल्ल, पंकज शाही, अशोक यादव, दयानंद विद्रोही, राजमन यादव, प्रमोद यादव, मिर्जा कदीर बेग, रामनाथ यादव, श्याम देव निषाद, रूपावती बेलदार, सुमन पासवान, मैना भाई, कीर्ति निधि पांडेय समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed