{"_id":"5be1c852bdec22693d1219c8","slug":"11541523538-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 11 को
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय लॉ की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 11 नवंबर को होगी। परीक्षा विश्वविद्यालय के विधि संकाय भवन केंद्र पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
सत्र 2018-19 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलावा नेशनल कालेज ऑफ लॉ तथा प्रभादेवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय में भी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। तीनों स्थानों पर शुरू हो रहा पाठ्यक्रम बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2018 को 22 वर्ष या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए।