फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वच्छ भारत समर्थ भारत की आधारशिला : चिन्मयानंद

स्वच्छ भारत समर्थ भारत की आधारशिला : चिन्मयानंद

Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत समर्थ भारत की आधारशिला : चिन्मयानंद
दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह में बोले स्वामी चिन्मयानंद। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। केंद्र में गृह राज्य मंत्री रह चुके स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि भारत आचार विचार का देश है। हम ईश्वर द्वारा रचित भारत भूमि के निवासी हैं। धर्म-आध्यात्म हमारी पहचान है। स्वच्छता हमारी इसी आध्यात्मिक विरासत की देन है। स्वच्छता से तन-मन के साथ-साथ हमारे आसपास का परिवेश भी शुद्ध होता है। शुद्ध वातावरण से हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। स्वच्छ भारत समर्थ भारत की आधारशिला है।
विज्ञापन


महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ‘स्वच्छ भारत समर्थ भारत की आधारशिला’ विषयक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लाल किले से 15 अगस्त 2014 को स्वच्छता के लिए आह्वान किया तो बहुतों को यह समझ में नहीं आया कि यह स्वच्छता अभियान समर्थ भारत अभियान का श्रीगणेश है। कहा कि जिंदगी बंदगी बन सके, इसके लिए गंदगी के खिलाफ स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना होगा। तीर्थ, देवस्थान, चिकित्सालय, विद्यालय, स्टेशन सहित सभी स्थानों को सुंदर रखने की जिम्मेदारी जनता की है। स्वच्छता को हमें अपने आचरण का हिस्सा बनाना होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र के अध्यक्ष प्रो. नरेश प्रसाद भोक्ता ने कहा कि किसी भी रोग के मूल में गंदगी है। सभी रोगों के जीवाणु गंदगी में होते हैं। समर्थ राष्ट्र की आधारशिला जनता है। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ्य राष्ट्र का आधार है। अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी स्वच्छता ही है। उन्होंने बताया कि पांच हजार वर्ष पूर्व मोहनजोदड़ों और हड़प्पा के नगर स्वच्छता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर डॉ. रामकमलदा वेदांती, ब्रह्मचारी दास लाल, प्रो. यूपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुरेश दास, विद्या चैतन्य, शिवनाथ, महंत गंगा दास, महंत प्रेमदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed