फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एक वीडीओ समेत 12 सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि

एक वीडीओ समेत 12 सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 07 Jul 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
एक वीडीओ समेत 12 सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि
गोरखपुर। जिले के नौ ब्लॉकों में ओडीएफ योजना की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति मिलने पर सीडीओ अनुज सिंह ने उरुवां ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी के अलावा 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। सीडीओ हिदायत दी कि 15 सितंबर तक ओडीएफ योजना को पूरा न कराने पर एडीओ पंचायत और दो अक्टूबर के बाद बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


सीडीओ ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कंपियरगंज, गोला, गगहा, भटहट, उरुवां, जंगल कौड़िया, सरदारनगर, खजनी और पिपरौली की ग्राम पंचायतों की ग्राम नीधि (6) में मौजूद धनराशि के सापेक्ष शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ ने सभी ग्राम सचिवों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को चेताया कि 31 जुलाई तक शौचालयों की कवरेज 90 फीसदी और फोटो अपलोडिंग 80 फीसदी से कम पाए जाने पर संबंधित गांव की ग्राम निधि (एक) खातों पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही एडीओ पंचायत को निलंबित भी कर दिया जाएगा। बैठक में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट कंसल्टेंट ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रेरक प्रदीप अग्रहरि, जिला कंसलटेंट बच्चा सिंह, अमय शुक्ला, पवन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed