फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा दफ्तर में लगा जनता का दरबार

भाजपा दफ्तर में लगा जनता का दरबार

Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर में लगा जनता का दरबार
shiv pratap shukla - फोटो : SELF
गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा दफ्तर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया। कुल 66 फरियादी यहां पहुंचे। इसमें से 42 मामलों का निस्तारण तत्काल कराया गया। 24 विवादित मामले जिलाधिकारी और बिजली निगम के अफसरों के पास भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जनता को त्वरित राहत देने के लिए भाजपा ने दफ्तर में जनता दरबार लगाने का फैसला किया है। इसमें केंद्र, यूपी सरकार के क्षेत्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महानगर इकाई के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने जनता दरबार लगाया।
विज्ञापन


बशारतपुर के गंगा प्रसाद दूबे गंदगी की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर मंत्री ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को टेलीफोन किया और कहा कि सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। इसका सकारात्मक असर दिखा। नगर निगम की टीम पहुंची और सफाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकहा के डीएन मिश्रा, पुराना गोरखपुर की ऊषा देवी, शिवपुर सहबाजगंज की गिरजेश वर्मा, बिलंदपुर के ब्रह्मानंद चौहान, भेड़ियागढ़ के वंशगोपाल शुक्ल, चंदन श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या, रामगोपाल मौर्या, गंगोत्री मौर्या, बाल्मीकि निषाद, रानीदेवी और बशारतपुर की शिवशंकर ने बिजली की समस्या बताई।


इसके समाधान की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को दी गई है। इस मौके पर पुष्पदंत जैन, उपेंद्र दत्त शुक्ला, रमेश प्रताप गुप्ता, शिव सागर तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, जितेंद्र राय, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, भागीरथ निषाद और शिवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed