{"_id":"5a9aaea44f1c1b4e588bb983","slug":"11520086692-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के सीएम बनने से अपराध पर लगा अंकुश : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के सीएम बनने से अपराध पर लगा अंकुश : स्वतंत्रदेव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रदेव सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जबसे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है, तबसे अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से चल पड़ा है। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की दोनों सीटें हम विकास के बल पर भारी मतों से जीतेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर के साथ सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। यह पहली सरकार है, जिसके मुखिया ने सत्ता संभालते ही किसानों के कर्जों को माफ किया। गरीब कन्याओं की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना की शुरूआत की। उस शादी में जिले के प्रभारी मंत्री वहां के डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी वर व वधू पक्ष का स्वागत करते हैं। इस तरह का सम्मान पाकर साधारण परिवार के लोग बहुत ही खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर पहली बार करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया गया है।
मंत्री ने कहा कि पहली बार प्रदेश में सरकार ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताब, जूते-मोजे, बैग समय से मुहैया कराया है। बच्चों के अभिभावकों को लगने लगा है कि उनके बच्चे अच्छी ड्रेस पहनकर स्कूल जा रहे हैं। उनके अंदर की हीन भावनाएं खत्म हो गईं। उन्होंने त्रिपुरा, नगालैंड में पार्टी की शानदार जीत पर पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।