फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वाल्टरगंज मिल के एमडी सहित पांच पर केस

वाल्टरगंज मिल के एमडी सहित पांच पर केस

Sun, 31 Dec 2017 12:05 AM IST
basti
basti Updated Sun, 31 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज मिल के एमडी सहित पांच पर केस
बस्ती। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य न देने पर शुक्रवार को गोविंदनगर शुगर मिल(वाल्टरगंज चीनी मिल) के एमडी सहित पांच पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। बजाज ग्रुप की गोविंद नगर शुगर मिल पर वर्ष 2016-17 का 31.25 करोड़, 2018-19 का आठ करोड़ रुपये बकाया है। किसानों के इस बकाये को दिलाने के लिए शासन स्तर से तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए तो प्रशासन ने डीसीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीसीओ के निर्देश पर सहकारी गन्ना समिति वाल्टरगंज के सचिव शेषपाल सिंह ने बजाज शुगर मिल ग्रुप के प्रबंध निदेशक कुशाग्र बजाज के अलावा तत्कालीन अध्याशी अवधेश गुप्ता, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संजय चौधरी व प्रबंधक चीनी मिल गोविंदनगर विनोद कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज संजय शुक्ल ने कहा है कि सचिव की तहरीर पर प्रबंध निदेशक सहित चार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed