{"_id":"5a396c3e4f1c1bb34a8b752a","slug":"11513712702-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल, डिग्री पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल, डिग्री पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल के हाथों पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राज्यपाल राम नाईक से मेडल और डिग्री पाने वाले गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समारोह के बाद जहां कुछ टॉपर्स हिप...हिप... हुर्रे कर जश्न मनाते नजर आए वहीं कुछ ने उत्तरीय को हवा में उछालकर खुशी का इजहार किया। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से होना था लेकिन राज्यपाल तीन घंटे देरी से पहुंच सके। घने कोहरे के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इससे पहले कुलपति प्रो. वीके सिंह ने उपलब्धियां बताईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी के शैक्षिक सत्र को नियमित बताया और कहा कि समय से परीक्षा कराके डिग्री दी जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र बदलने का फैसला किया गया। इसी बीच राज्यपाल समारोह में पहुंचे। उन्होंने फिजिक्स, एस्ट्रोनॉमी के वैज्ञानिक डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर के साथ समारोह का उद्घाटन किया। एक-एक कर सभी 45 टॉपर मंच पर बुलाए गए। इनमें 37 बेटियां भी शामिल थीं। राज्यपाल ने सभी को डिग्री और मेडल देकर प्रोत्साहित किया। अपराह्न 3:50 बजे समारोह खत्म होने पर मेधावियों ने जमकर मस्ती की। दीक्षा भवन सभागार से निकलकर मेडल पाने वाले विद्यार्थी मैदान में पहुंच गए। इसके बाद वहां माता-पिता और अभिभावकों के साथ सेल्फी ली गई। ग्रुप फोटो का लंबा सिलसिला चला। इसके बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी को अलविदा बोलकर टॉपर अपने-अपने घर रवाना हो गए। सबका यही कहना था कि वे कैंपस लाइफ हमेशा मिस करेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के टॉपर्स
एमएससी रक्षा अध्ययन की आकांक्षा तिवारी, रसायन शास्त्र की मदीहा राशिद, गणित के शुभम कुमार केडिया, आकांक्षा सिंह, जूलोजी की रीतिका राज, बॉटनी की रुखसार परवेज, भौतिकी की नेहा सिंह, बायोटेक्नोलॉजी की कंचन यादव, इलेक्ट्रॉनिक्स के हरिओम मणि, सांख्यिकी की सुप्रिया मिश्रा, इन्वायरमेंटल साइंस की गरिमा शुक्ला, माइक्रोबॉयलाजी के अमर प्रजापति, गृह विज्ञान की अंकिता श्रीवास्तव, एमएससी कृषि के आकाशदीप मौर्य, एमए अर्थशास्त्र की रजनी निगम, एमकॉम की शालिनी, एमबीए की श्वेता श्रीवास्तव।
एमबीबीएस चिकित्सा संकाय की टॉपर एमबीबीएस की सी थारूना रहीं। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं। मेडिकल कॉलेज की संबद्धता गोरखपुर यूनिवर्सिटी से है।
विज्ञापन
हिंदी की दीक्षा श्रीवास्तव, राजनीतिशास्त्र की प्रज्ञा दीक्षित, शिक्षा संकाय की रंजना पांडेय, सतत शिक्षा एवं प्रसार देवेश त्रिपाठी, बीएड की गीतांजलि दूबे, दृश्य कला के राहुल कुमार, मंच कला की सौम्या यादव, गृह विज्ञान की श्रुति यादव, मनोविज्ञान की आकांक्षा पांडेय, संस्कृत की पूजा सिंह, भूगोल के सुशील कुमार, इतिहास की ज्योत्सना मिश्र, प्राचीन इतिहास की नमिता सिंह, उर्दू की फरहीन फातिमा, अंग्रेजी की अंकिता शुक्ला, समाज शास्त्र की ममता शर्मा, दर्शन शास्त्र के प्रफुल्ल चंद। स्नातक कृषि संकाय के अश्वनी कुमार पटेल, कॉमर्स के साक्षी जायसवाल और बीबीए की तृशला सिंह, कला संकाय की ओवरआल टॉपर प्रियंका शुक्ला, छात्रों की टॉपर सुधांशु मिश्र, हिंदी की कृतिका सिंह, विज्ञान संकाय की अनिसा गौहर, गणित की नीसू मिश्रा, गृह विज्ञान की पूजा दूबे, बीसीए की शशिकला और स्मृति।
कृतिका को मिला महंत अवेद्यनाथ मेडल
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कृतिका सिंह को जहां महंत अवेद्यनाथ स्मृति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया वहीं गुरु गोरक्षनाथ मेडल के लिए फिजिक्स विभाग से गार्गी तिवारी चुनी गईं हालांकि वह समारोह में नहीं आ सकीं। समारोह में बीजे 2016 की टॉपर प्रियंका पांडेय को भी मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन