फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर में गूंजे गांधी-शास् त्री के विचार

शहर में गूंजे गांधी-शास् त्री के विचार

Mon, 02 Oct 2017 08:39 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
शहर में गूंजे गांधी-शास्
त्री के विचार

विज्ञापन
गोरखपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को शहर में इनके विचारों की गूंज सुनाई दी।
डीवीएनपीजी कॉलेज में बापू और शास्त्री की जयंती प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण करके मनाई गई। डीएवीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राजकुमारी पांडेय के नेतृत्व में बापू और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर पीजी महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रीना त्रिपाठी ने दोनों महापुरुषों के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल पक्कीबाग में प्रधानाचार्य ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बापू और शास्त्री को याद किया गया। बाबू पुरुषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती पर सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य पुष्पलता मल्ल की अगुवाई में श्रमदान और माल्यार्पण का आयोजन हुआ। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर शाही के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर में प्रधानाचार्य राजबिहारी विश्वकर्मा की अगुवाई में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। इसके साथ ही यहां जारी स्वदेशी सप्ताह का समापन हुआ। इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी के जरिए बापू और शास्त्री को याद किया गया। नवल्स नेशनल एकेडमी तुर्कमानपुर में प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में ध्वजारोहण करके दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के गोरखपुर केंद्र पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राम प्रकाश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में माल्यार्पण के बाद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट्रल एकेडमी तारामंडल में प्रधानाचार्य राधा चड्ढा के नेतृत्व में परिसर की सफाई की गई। एबीपीपी की आजाद नगर इकाई ने अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टाउनहाल गांधी प्रतिमा की सफाई की।

सपा की ओर से जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में टाउनहाल गांधी प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की सफाई करके महापुरुषों को नमन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य इरफान अहमद के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर नक्को शाह दरगाह पर चादरपोशी करके मुल्क की तरक्की की दुआ की गई। अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत पर ध्वजारोहण करके दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। मेडिकल लैब टेकभनोलॉजी एसोसिएशन की ओर से संरक्षक एचबी विश्वकर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में टाउनहाल गांधी प्रतिमा के समक्ष बापू और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर की ओर से अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं मंत्री अखिलेन्दु कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई के बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रायल रेजीडेंसी की ओर से टाउनहाल और शास्त्री चौक पर प्रतिमाओं की सफाई के बाद शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई। स्वतंत्रता सेनानी जनकल्याण परिषद के कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के घरवालों की मौजूदगी में दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संचालन बसंत कुमार श्रीवास्तव ने किया। भारतीय जनकल्याण समिति ने अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में तुरहावारी मोहल्ले में स्वच्छता कार्यक्रम से महापुरुषों के प्रति श्रद्धा जताई गई। अखिल भारतीय विद्वत महासभा ने पंडित बृजेश पांडेय के नेतृत्व में गोष्ठी में बापू-शास्त्री को याद किया गया। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट आलोक सिंह के नेतृत्व में जवानों ने पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बुद्धा कोचिंग सेंटर हरिओम नगर में गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed