{"_id":"59c028f14f1c1bb5688b5533","slug":"11505765617-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मिले सामानों को जांचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मिले सामानों को जांचेगी टीम
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकारी स्कूलों में मंगाई आलमारी, विज्ञान किट व अन्य सामानों की क्वालिटी घटिया होने की बात सामने आई है। शिकायत पर बीएसए ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जंगल कौड़िया ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने एडी बेसिक को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए साइंस किट, पुस्तकालय के लिए आलमारी व अन्य सामानों की क्वालिटी ठीक नहीं है। शासन से भेजे गए धन में बंदरबांट की गई है। इन सामानों को प्रधानाध्यापकों ने रिसीव करने से मना किया तो वितरण प्रभारी ने दबाव बनवाकर फर्म के नाम से चेक पर हस्ताक्षर करवाकर सामान भेजवा दिया। शिकायत में बताया गया कि शासन की तरफ से प्रति विद्यालय विज्ञान किट के लिए 8 हजार रुपये मिले थे। इसकी जांच कराई जाए तो सच सामने आएगा। शिकायत को संज्ञान में लेेते हुए एडी बेसिक ने बीएसए राम सागर त्रिपाठी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जिसके क्रम में बीएसए ने जांच टीम गठित कर दी है।