{"_id":"59721daf4f1c1b310d8b47e5","slug":"11500650927-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने कराया सावन का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने कराया सावन का अहसास
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों से सावन में जेठ की गर्मी का एहसास करा रहे मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदला नजर आया। पूरे दिन रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश और बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी से मौसम सुहाना बना रहा।
सुबह से शाम तक करीब 12.5 मिलीमीटर बारिश हुई। उत्तर पूर्व की ओर से करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवा ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से काफी राहत दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को वातावरण में जहां अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत तो न्यूनतम आर्र्दता 79 डिग्री थी। आने वाले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के साथ हवा में काफी आर्द्रता रहने से लोगों को काफी राहत रहेगी। बंगाल की खाड़ी की ओर से झारखंड होते हुए बिहार तक हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा, छत्तीसगढ़ होते हुए लखनऊ तक भी हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे भी बारिश के हालात बने हैं, लेकिन हल्की बारिश ही होगी।