{"_id":"595557dc4f1c1be4488b47c9","slug":"11498765276-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलाम होगा सहारा इस्टेट का रेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलाम होगा सहारा इस्टेट का रेस्ट हाउस
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सहारा इस्टेट के दो बंगले नीलाम होंगे। बिजली विभाग के 45 लाख रुपये के बकाये का भुगतान न होने पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय किया है। इस संबंध में सदर तहसील की तरफ से गुरुवार को सहारा सोसाइटी को नोटिस भी भेजा गया। निलामी के लिए प्रशासन ने छह अगस्त की तिथि तय की है। दोनों बंगले पहले से कुर्क हैं। सदर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बिजली बकाये के अलग-अलग तीन आरसी को मिलाकर उसकी वसूली के लिए यह कार्रवाई जा रही है।
तहसीलदार ने बताया कि अगर एक बंगले से बकाये की वसूली हो जाती है तो दूसरे बंगले को नीलाम नहीं किया जाएगा। दोनों बंगले सहारा स्टेट की बहार कालोनी के हैं। दोनों थ्री बीएचके बंगले हैं। बता दें कि हाल ही में सहारा स्टेट के ट्यूबवेल का 19 लाख बिजली बकाया होने पर तहसील प्रशासन ने सहारा स्टेट का क्लब सील कर दिया था। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की दखल पर तहसील प्रशासन ने उस समय उसे खोल दिया, मगर अब प्रशासन ने बिजली विभाग के पूरे बकाये की वसूली के लिए दोनों बंगले की निलामी का फैसला किया है।