{"_id":"594eb7314f1c1bcc4e8b4581","slug":"11498330929-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लीटर कच्ची शराब के चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लीटर कच्ची शराब के चार गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार को दोपहर में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली थाना के मटीयाडीह में छापा मार कर दस कुंतल लहन नष्ट किया और 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो महिला समेत चार लोगों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया। सदर कोतवाल, आबकारी निरीक्षक और भिटौली चौकी इंचार्ज के साथ ही महिला पुलिस ने आज दोपहर मटीयाडीह में छापा मारा। जिससे गांव में हड़कंप मच गया दर्जनों कारोबारी भाग निकले। महिला पुलिस ने सरोज व रंभा निवासी मटियाडीह को 15-15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुरेश और रामनाथ निवासी मटियाडीह के यहां से कुल 30 लीटर शराब बरामद कर चारों को आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत चालान कर दिया।
सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार दो महिला और दो पुरुषों का चालान किया गया है।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी के गोद लिए गांव गुलरिहा जंगल से शुरू हुई छापेमारी की करवाई थाना क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा, शिव शहायपुर, इन्नरजोत, अमवा, महावीरपुर, मदनपुर आदि गांवों में सीओ और कई थानाध्यक्षों की अगुवाई में मारे गए छापे में करीब 200 क्विंटल लहन नष्ट की गई। वही करीब सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
प्रभारी सीओ फरेंदा मुकेश प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी रामपाल यादव, थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येन्द्र बहादुर सिंह, पुरंदरपुर थानाध्यक्ष विनोद राव के नेतृत्व में दर्जनों सिपाहियों ने जंगल गुलरिहा से लेकर बिभिन्न गांवों में छापा मारा तो कच्ची शराब के धंधेबाजों और और पीने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने खेतों और झोपड़ी में रखी करीब 200 क्विंटल लहन नष्ट कर दी। करीब सौ लीटर कच्ची दारु नष्ट कर दी है।