फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बांसगांव से सदल पर फिर दांव लगा सकती है बसपा

बांसगांव से सदल पर फिर दांव लगा सकती है बसपा

Tue, 02 Apr 2019 12:33 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव से सदल पर फिर दांव लगा सकती है बसपा
गोरखपुर। बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से बसपा अब प्रत्याशी बदलने जा रही है। यहां पार्टी पुराने चेहरे पर ही दांव लगाने जा रही है। चर्चा है कि पूर्व विधायक दूधनाथ का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पूर्व मंत्री सदल प्रसाद नया चेहरा होंगे। तीन अप्रैल को सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम में होने वाली सभा में विधिवत घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


गठबंधन में बांसगांव लोकसभा क्षेत्र बसपा के खाते में है। पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक दूधनाथ को प्रत्याशी घोषित किया। अंदरखाने की खबर है कि बसपा के स्थानीय कई पदाधिकारी सदल प्रसाद की पैरवी कर रहे थे। दूधनाथ के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की एक रिपोर्ट भी पार्टी अध्यक्ष को सौंपी थी। जिसमें कहा गया है कि बाहर का प्रत्याशी होने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसके बाद पार्टी ने प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया। वर्ष 2014 में बसपा से चुनाव लड़े सदल प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे थे। उनको 228443 मत मिले थे। कमलेश पासवान 417959 मत हासिल कर चुनाव जीते थे। यहां से सपा प्रत्याशी गोरख प्रसाद पासवान को 133675 मत मिले थे। पार्टी का मानना है कि सदल प्रसाद को चुनाव में सहानुभूति भी मिल सकती है। जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि प्रत्याशी बदले जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर तीन अप्रैल से सुबह 10.30 बजे से सभा होगी। इसमें पार्टी लोकसभा प्रभारी (प्रत्याशी) की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 का परिणाम

प्रत्याशी पार्टी मत
कमलेश पासवान भाजपा 417959
सदल प्रसाद बसपा 228443
गोरख प्रसाद पासवान सपा 133675
संजय कुमार कांग्रेस 50675
लालचंद प्रसाद अंबेडकर समाज पार्टी 9769
राम निवास पासवान आप 5236
कुंजावती निर्दल 4346
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed