फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन दिवसीय दौरे पर आज शहर में होंगे सीएम योगी

तीन दिवसीय दौरे पर आज शहर में होंगे सीएम योगी

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर आज शहर में होंगे सीएम योगी
सीएम योगी - फोटो : डेमो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय (20, 21 और 22 मार्च) दौरे पर बुधवार को गोरखपुर आएंगे। वह बुधवार को होलिका दहन उत्सव समिति और आरएसएस के पांडेयहाता स्थित शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे, फिर हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से गुलरिहा में आयोजित होली उत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री होली भी खेलेंगे। साथ ही प्रदेशवासियों को शुभकामना देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले रात 8.12 बजे के बाद गोरखनाथ मंदिर के होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्य पुजारी कमलनाथ होलिका दहन करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह मुख्यमंत्री होलिका दहन की राख उड़ाएंगे। वहां मौजूद लोग एक दूसरे को राख का तिलक लगाएंगे। बृहस्पतिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में फगुआ गान होगा। मुख्यमंत्री सुबह 8.30 बजे घंटाघर चौराहा पहुंचेंगे। वहां आरएसएस की तरफ से आयोजित भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री 22 मार्च को गोरखपुर से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed