{"_id":"5c7ad78ebdec224bc357037d","slug":"111551554446-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रैली निकाल बोले- एक बार फिर मोदी सरकार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शनिवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के चौकमाफी से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और विधायक फतेहबहादुर सिंह की मौजूदगी में ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का नारा लगवाया गया फिर बाइक रैली अलग-अलग क्षेत्रों में गई। रैली में एयर स्ट्राइक की गूंज सुनाई पड़ी और पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई करने वाले भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी गई।
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने रैली की अगुवाई की। सांसद कमलेश पासवान और विधायक विमलेश पासवान बांसगांव में बाइक से निकले। इसी तरह गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, सहजनवां, पिपराइच, चिल्लूपार, खजनी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, बाइक रैली के संयोजक विश्वजितांशु सिंह आशु और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि विजय संकल्प बाइक रैली ऐतिहासिक रही है। हर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ता बाइक से निकले। सबने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्र, राहुल तिवारी मौजूद रहे।
अभिनंदन का वंदन
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के जयकारे भी लगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी और महिला मोर्चा की रंजना गुप्ता रैली में शामिल हुईं। ज्यादातर के हाथों में विंग कमांडर की फोटो लगी तख्ती दिखी और उनकी वीरता की सराहना की गई।
विज्ञापन
बिना हेलमेट निकले
बाइक रैली में यातायात नियमों का अनुपालन नहीं किया गया। ज्यादातर नेता, जनप्रतिनिधि बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी हेलमेट नहीं लगाया। इस पर कुछ राहगीरों ने सवाल उठाया और कहा कि नेताओं का भी चालान कटना चाहिए।