{"_id":"5c7ad734bdec223c5d7e473a","slug":"111551554356-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति थी, जो अभिनंदन को तीसरे दिन ही लौटाना पड़ा: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति थी, जो अभिनंदन को तीसरे दिन ही लौटाना पड़ा: योगी
Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM yogi in Pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हर देशवासी सैनिक परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। सब आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समर्थन कर रहे हैं लेकिन विपक्ष को राजनीति से फुर्सत नहीं है। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को नष्ट किया था। साथ ही पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे लेकिन तीसरे दिन ही उन्हें भारत को सौंपना पड़ा है। यह मजबूत सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री शनिवार को पीपीगंज में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के बाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक समझा था। इसीलिए उनकी आय बढ़ाने की पहल नहीं की गई। अब किसानों के बैंक खाते में छह हजार रुपये सीधे भेजे जा रहे हैं। 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। केवीके की मदद से उन्नत तरीके से खेती-किसानी की जा सकेगी। फसल बीमा, सिंचाई, खाद, बीज की बेहतर व्यवस्था दी गई है। आयुष्मान योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

एम्स में जून तक दाखिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स की ओपीडी चलने लगी है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का इलाज गोरखपुर में मिल रहा है। कोशिश है कि जून 2019 तक एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स में शुरू हो जाए।
विज्ञापन