{"_id":"5c5c8df2bdec22736f4a7f73","slug":"111549569522-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में 1.03 लाख नियुक्तियां जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में 1.03 लाख नियुक्तियां जल्द
Fri, 08 Feb 2019 01:28 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा कि रेलवे में 1.03 लाख नियुक्तियां जल्द होंगी। फरवरी अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहली बार देश में एक साथ सभी पदों पर भर्ती होगी। उन्होेंने सेफ्टी को रेलवे की प्राथमिकता बताया। कहा इस दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे में कराए गए कार्य सराहनीय हैा।
गोरखपुर में बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण करने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अगले दो साल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का आकलन करा रहे हैं। कोशिश की जाएगी कि जिस दिन कर्मचारी सेवानिृवत्त हों उसके दूसरे दिन नई तैनाती कर दी जाए। नई ट्रेनों को चलाने पर उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है।
छपरा से इलाहाबाद के बीच 330 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण निर्धारित तीन साल के समय में पूरा कर लिया गया। रेलवे का पूरा ध्यान अभी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट पर है। जब संसाधन होंगे तभी नई ट्रेनें भी चल सकेंगी। चेयरमैन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई में बहुत सुधार हुआ है। कोच में बेहतर सुविधाएं लोगों को मिल रही है। एडवांस तकनीक को उपयोग में लाए हैं इससे उत्पादन की क्षमता बढ़ी है।