फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वसंत पंचमी पर चलेंगी दो कुंभ स्पेशल

वसंत पंचमी पर चलेंगी दो कुंभ स्पेशल

Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर चलेंगी दो कुंभ स्पेशल
वसंत पंचमी पर चलेंगी दो जोड़ी कुंभ स्पेशल
विज्ञापन

गोरखपुर और भटनी स्टेशन से रवाना होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वसंत पंचमी पर रेल प्रशासन ने दो जोड़ी कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक जोड़ी ट्रेन गोरखपुर से तथा दूसरी भटनी स्टेशन से इलाहाबाद स्टेशन तक चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि (05121) गोरखपुर-झूसी मेला स्पेशल 8, 9 एवं 10 फरवरी को गोरखपुर से शाम 4.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.30 बजे झूसी पहुंचेगी। (05120) झूसी-गोरखपुर मेला स्पेशल 9, 10 एवं 11 फरवरी को झूसी से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर शाम 3.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से मऊ तक सभी ब्लॉक स्टेशनों एवं औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी एवं मंडुवाडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

(05133) भटनी-इलाहाबाद सिटी मेला स्पेशल 8 एवं 9 फरवरी को भटनी से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.05 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी। (05130) इलाहाबाद सिटी-भटनी मेला स्पेशल 9 एवं 10 फरवरी को इलाहाबाद सिटी से सुबह 10.40 बजे प्रस्थान कर रात 9.10 बजे भटनी पहुंचेगी। ट्रेन मंडुवाडीह से भटनी तक सभी स्टेशनों, हाल्ट पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने गोरखपुर से चलने वाली दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में 7 एवं 8 फरवरी को गोरखपुर से, 7 से 9 फरवरी को कानपुर अनवरगंज से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 8 फरवरी को गोरखपुर से तथा पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 9 फरवरी को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।



वापी स्टेशन पर भी रुकेगी अंत्योदय एक्सप्रेस
गोरखपुर। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस (22921/22922) का स्टॉपेज छह महीने के लिए वापी स्टेशन पर शुरू किया जाएगा। बांद्रा से आने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 10 फरवरी से सुबह 7.29 बजे पहुंचकर 7.31 बजे छूटेगी। इसी प्रकार गोरखपुर से चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 13 फरवरी से वापी स्टेशन पर दोपहर 1.28 बजे पहुंच कर 1.30 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed