{"_id":"5c0d4105bdec2241bf44a40b","slug":"111544372485-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ में फंसी दो एंबुलेंस को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ में फंसी दो एंबुलेंस को निकाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान पैडलेगंज में ट्रैफिक बंद था। पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग करा रखी थी। भीड़ में दो एंबुलेंस भी फंसी थीं। ऐसे में वहां मौजूद सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह और दरोगा आलोक सिंह ने भीड़ को किनारे कर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
एक झलक पाने को छतों पर खड़े रहे लोग
गोरखपुर। महामहिम के शहर आगमन पर आम जन भी उनके स्वागत को आतुर दिखे। पैडलेगंज चौराहे से छात्रसंघ जाने वाले रास्ते के मकानों पर लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए घंटों छत पर खड़े रहे। राष्ट्रपति की फ्लीट दिखते ही उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
मोबाइल में कैद करते रहे राष्ट्रपति की फ्लीट
पैडलेगंज चौराहे पर जैसे ही सायरन बजाते गाड़ियां आती दिखीं, लोग मोबाइल निकालकर राष्ट्रपति की फ्लीट को कैमरे में कैद करने लगे। यह सिलसिला राष्ट्रपति के गुजर जाने तक चलता रहा। सवा पांच बजे जैसे ही महामहिम का काफिला पैडलेगंज पहुंचा, चारों तरफ खड़ी भीड़ से मोबाइल क्लिक होने लगे।