दिल्ली में बदमाशों ने सेखुईया के युवक को मारी गोली, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक श्याम सुंदर मकान नंबर-80, धीरपुर, मुखर्जी नगर में रहता था। परिवार में पिता तुलसीदास, मां, भाई व दो बहनें हैं। श्याम सुंदर पिता के साथ खाने की रेहड़ी लगाता था। करीब डेढ़ साल पहले श्याम की शादी हुई थी। पत्नी शीला अभी मायके में है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद श्याम गली में टहलते हुए अपनी पत्नी से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली श्याम के पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। परिजन फौरन श्याम को जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गली में खुलेआम चलता है सट्टा
श्याम के पिता तुलसीदास ने आरोप लगाया है कि गली में खुलेआम सट्टा चलता है। बुधवार बाइक सवार बदमाशों ने पहले सट्टा लूटा। फिर भागने के दौरान बदमाशों ने गली में टहल रहे उनके बेटे श्याम को बेवजह गोली मार दी। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार के आरोपों से इंकार कर रहे हैं। शुरूआती में जांच में फोन लूटने की कोशिश का पता चला है। लेकिन श्याम का फोन व रुपये नहीं लूटे गए हैं। कुछ पड़ोसियों ने झगड़े की भी बात बताई है।
कमरे में बंद कर की थी हत्या
सेखुईया गांव निवासी हरिनाथ की भी हत्या दिल्ली में इसी साल फरवरी माह में हुई थी। उसकी हत्या बंद कमरे में गोली मारकर की गई थी। हरिनाथ भी सुंदर की दुकान पर काम करता था। मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है।