{"_id":"5bad2f0b867a55014042e671","slug":"111538076427-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव मार्च में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव मार्च में
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव मार्च में होगा। प्रस्तावित तिथि 26 से 28 मार्च है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 55 हजार कर्मचारी मतदान करेंगे। कुल मत का 35 प्रतिशत पाने वाली यूनियन ही मान्यता प्राप्त मानी जाएगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसी दिन सभी मंडल कार्यालय पर मतपेटियां एकत्र की जाएंगी। दूसरे दिन अपर मंडल प्रबंधक की निगरानी में मंडल कार्यालय तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी की देखरेख में मुख्यालय के मतों की गिनती होगी।
बृहस्पतिवार को हुई रेलवे के अधिकारियों की बैठक में ऑल इंडिया रेलवे मेन्य फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों से विमर्श के बाद चुनाव की तिथि तय की गई। ऑल इंडिया रेलवे मेन्य फेडरेशन के जनरल सेक्रेरेटी शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि सभी 17 जोन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को चुनाव के संबंध में पत्र जारी किया गया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने बताया कि अभी रेलवे की तरफ अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण संगठन
एनई रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस, रेल मजदूर यूनियन।
विज्ञापन