{"_id":"5ba6aa3f867a55019d61777a","slug":"111537649215-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति जानता है चोर कौन, किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति जानता है चोर कौन, किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला: योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का लोकार्पण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है, कौन चोर है। किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला है। राहुल गांधी वास्तव में बेचारे हैं। उन्हें वास्तविकता और तथ्यों की जानकारी नहीं है। जो लिखकर मिलता है, उनकी मजबूरी वही बोलने की रहती है। राहुल गांधी ने अगर जनभावनाओं का सम्मान किया होता तो इस प्रकार की बचकाना हरकत नहीं करते और बचकाना बयान नहीं देते। इसके लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पहले देश का चौकीदार बताया था, फिर नारा लगाते हुए कहा कि गली-गली में शोर है, देश की चौकीदार चोर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (22-23 सितंबर) दौरे पर गोरखपुर आए हैं। शनिवार को गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, आसरा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया, फिर गोरखनाथ मंदिर चले गए। मंदिर में ही मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की 125 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरोसा करती है। देश की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया को आकर्षित कर रही है। कांग्रेस ने देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ किया। देश को जातीय और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। जिन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद संप्रदायवाद और अलगाववाद के सामने हथियार डाला, वे लोग चोर हैं। कांग्रेस ने 70 साल तक शासन किया लेकिन गरीबों को लाभ नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दो करोड़ परिवारों को आवास दिया है। इन गरीबों को देर से आवास मिला, इसके लिए राहुल गांधी की कांग्रेस और उनका खानदान जिम्मेदार है। दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी और प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन का लोहा माना है। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री ने बैंकों की खराब हालत के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

‘गरीब की कोई जाति नहीं’
मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्यौहार में दंगा भड़काने, बवाल कराने की साजिश रची गई लेकिन सब अच्छे से निपट गया। जो लोग कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। सरकारी कामकाज और योजनाओं के लाभ में किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है। हर तबके को लाभ मिलता है। पिछली सरकारों ने गरीब को गरीब बनाए रखा और जाति-धर्म के नाम पर राजनीति की। गरीब की कोई जाति नहीं होती है। हर गरीब को आवास, पेंशन, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की जरूरत होती है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र और यूपी सरकार बखूबी कर रही है।
विज्ञापन