फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लालडिग्गी पार्क में मनाया गया फाल्गुन महोत्सव

लालडिग्गी पार्क में मनाया गया फाल्गुन महोत्सव

Thu, 01 Mar 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Mar 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
लालडिग्गी पार्क में मनाया गया फाल्गुन महोत्सव
आरएसएस की तरफ से बृहस्पतिवार को फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया।
गोरखपुर। महानगर के लालडिग्गी पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से बृहस्पतिवार को फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्कार भारती की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। काफी तादाद में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रांत प्रचारक मुकेश खांडेकर ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है। समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाकर आपसी सौहार्द कायम करने का संदेश देता है।
विज्ञापन


महानगर के लालडिग्गी पार्क में हर साल होली से एक दिन पहले फाल्गुन उत्सव का आयोजन संघ की तरफ से किया जाता है। बृहस्पतिवार की सुबह ही भारी संख्या में लोग पार्क में एकत्रित हुए और संघ के पदाधिकारियों ने होली का महत्व बताया। सह प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलें। सभी भेदभाव मिटा दें। आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की जरूरत है। इस मौके पर प्रांत संचालक पृथ्वीराज, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, ओम जालान, प्रदीप गुप्ता, शैलेष, राहुल, अनिल जालान, विनोद गुप्ता सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed