{"_id":"59f9eeb14f1c1baf678b8bb8","slug":"111509551793-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक और छात्र मिलकर बनाएंगे यूनिवर्सिटी को बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक और छात्र मिलकर बनाएंगे यूनिवर्सिटी को बेहतर
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगाई गई सुझाव पेटिका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षक और छात्र यूनिवर्सिटी को बेहतर बनाने के लिए अब सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को प्रशासनिक भवन स्थित रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर सुझाव पेटिका लगा दी। जल्द ही दो और सुझाव पेटिका दीक्षा भवन और यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भी लगाई जाएंगी।
एक कर्मचारी को रोजाना सुझाव पेटिका को खोलकर सुझाव पत्रों को एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है। सुझावों की इंट्री रजिस्टर में की जाएगी। किसी मद में आए सर्वाधिक सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने बताया कि शिक्षक सेमिनार और रिसर्च के लिए अक्सर देश के कोने-कोने में आते-जाते रहते हैं। इस दौरान उन्हें विभिन्न संस्थाओं को करीब से जानने का मौका मिलता है। उनके सुझाव काफी मायने रखते हैं। इससे यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं युवाओं के पास कई बेहतर आइडिया हैं। विद्यार्थियों ने इसके लिए एक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की थी।