{"_id":"59b948514f1c1bac688b457c","slug":"111505314897-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारों को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहारों को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने बुधवार को बैंक रोड स्थित एक होटल में पूजा समितियों के साथ बैठक की। एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्रा ने सभी समितियों को हिदायत दी कि पंडालों के पास अग्निशमन यंत्र समेत सुरक्षा के सभी इंतजाम होने जरूरी हैं। किसी भी पंडाल में बिजली का अवैध कनेक्शन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समितियां समय से अस्थाई कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन कर दें।
उन्होंने कहा कि इसी तरह अगर कहीं पर भी जबरन चंदा वसूलने का मामला पकड़ में आता है तो कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि जुलूसों में किसी भी तरह की नई परंपरा नहीं लागू की जाएगी। पूर्व में तय मार्गों से ही जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने समितियों से कहा कि पंडाल लगाते समय यह ध्यान दें कि कहीं पर भी सड़क जाम न हो। समितियां पंडालों के पास अपने वालंटियर तैनात करें। बैठक में एसपी सिटी विनय सिंह समेत कई अफसर और पूजा समितियों के लोग मौजूद रहे।