{"_id":"59b6ee7a4f1c1bfe7f8b6245","slug":"111505160826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षा भवन में दिखी पीएम की दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षा भवन में दिखी पीएम की दीवानगी
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी और स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सोमवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में सीधा प्रसारण किया गया। डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान ऑडिटोरियम में वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। पीएम के हर संदेश पर तालियां बजीं। युवाओं की आंखें प्रोजेक्टर पर टिकीं रहीं और पीएम के भाषण के प्रति दीवानगी देखते बनीं।
पीएम ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में अन्य चुनावों की तरह ही तरह-तरह के वादे किए जाते हैं, मगर कोई छात्रनेता कैंपस को साफ-सुथरा रखने का संकल्प नहीं लेता है। तालियों की गूंज से विद्यार्थियों ने उनकी बात का समर्थन किया। वंदेमातरम के नारे का असल मतलब समझाते हुए पूछा कि क्या हमें ये नारा देने का हक है। पान-गुटखा खाकर हम मां समान धरती पर गंदगी फैलाते हैं। इस पर छात्रों ने कैंपस को साफ रखने का संकल्प लिया। शौचालय के महत्व को समझाते हुए ‘पहले शौचालय, फिर देवालय’ का जिक्र किया, तो पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। रोज डे पर कहा कि लोग इसे बुरा मानते होंगे, मैं नहीं मानता। रोज डे पर पीएम के बयान को सुनकर पूरे माहौल में मस्ती घुल गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. वीके सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। संचालन डीएसडब्ल्यू प्रो. रविशंकर सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. अजेय कुमार गुप्त, कुलसचिव शत्रोहन वैश्य, प्रो. एसके सेनगुप्ता, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. उमेश यादव, प्रो. ओपी पांडेय, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
कॉलेजों में भी रहा क्रेज
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में एनएसएस की ओर से प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई। भाषण के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह बना रहा। सभी ने पीएम का संदेश सुना और उस पर अमल करने की ठानी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रो. बीएल सर्राफ, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पीयूष जायसवाल, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
स्वच्छता पर मिली सीख
पीएम को लाइव सुनना अच्छा अनुभव रहा है। स्वच्छता पर मिली हर सीख का पालन करूंगी। दोस्तों को भी जागरूक करूंगी। पीएम की संजीदगी को देख अच्छा लगा।
- सोनम मिश्रा
नेताओं को सटीक नसीहत
छात्रसंघ चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से स्टीकर और पैम्फलेट फेंक दिए जाते हैं। कोई भी नेता कैंपस की सफाई पर फोकस नहीं करता। पीएम की नसीहत से नेताओं की मानसिकता बदलने की उम्मीद है।
- दीपशिखा पांडेय