फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ि

ि

Sun, 20 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
 ि
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। राप्ती में शनिवार रात गोरखपुर जिले की सीमा की ओर से स्टीमर के घूमने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया। बंधे से सटे गांवों के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। एक ओर स्थानीय लोग रात भर लाठी-डंडे लेकर करमैनी- बेलौली तटबंध पर डटे रहे। वहीं डीएम के निर्देश पर तीनों क्षेत्राधिकारी व एसडीएम, तहसीलदार और ड्रेनेज खंड के अधिकारी निगरानी करते देखे गए।
विज्ञापन

दरअसल, राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण इससे गोरखपुर शहर प्रभावित हो रहा है। शनिवार रात महानगर को बचाने के लिए मेंहदावल क्षेत्र में रात में तटबंध कटान कराने की सूचना ड्रेनेज खंड के अधिकारियों को कहीं से मिली। फिर क्या था, एक्सईएन आरएन सिंह यादव, सहायक अभियंता एपी चंद व अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ग्रामीणों को सतर्क कर डीएम को सूचना दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश गुप्ता, थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी तटबंध पर रात दस बजे के करीब पहुंच गए। वहीं आसपास के गांवों के लोग भी लाठी डंडे के साथ बांध पर पहुंचे। ये सभी लोग रविवार सुबह छह बजे तक करमैनी, बेलौली, नौगों सहित पूरे तटबंध पर रखवाली करते रहे। रात्रि करीब 12.30 पर सीओ मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण मानवेन्द्र सिंह, अर्जुन यादव, छोटक तिवारी, चन्द्रभान चौधरी, बसंत तिवारी, हरिश्चन्द्र यादव, संदीप सिंह, झिन्ने सिंह ने बताया कि गोरखपुर शहर को बचाने के लिए गोरखपुर प्रशासन करमैनी-बेलौली तटबंध कटाने की जुगत लगा रहा है, ऐसी सूचना मिलने के बाद गांव के लोग जगह-जगह टोली बनाकर बांध की निगरानी के साथ सुरक्षा मेें लगे हुए हैं। अधिशाषी अभियंता आरएन सिंह और उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कहीं से करमैनी-बेलौली बांध में कटान गैर जनपद के लोगों द्वारा कराए जाने की सूचना ग्रामीणों को व अधिकारियों को मिली। जिस पर मौके पर भी पहुंच गए थे। तटबंध की निगरानी की जा रही हैं। किसी भी दशा में तटबंध कटान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed