{"_id":"598dbf604f1c1b202a8b4685","slug":"111502461792-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई इंस्पेक्टरों ने ठप किया काम, बेमियादी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई इंस्पेक्टरों ने ठप किया काम, बेमियादी धरने पर
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारियों ने शुक्रवार से कामकाज ठप कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। सूबे में विभाग के कई कर्मचारियों-अफसरों के निलंबन पर रोक आदि मांग लेकर विभाग के कर्मचारी-अफसर तीन अगस्त से ही काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी।
शुक्रवार सुबह ही कर्मचारी-अफसर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती, कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। मंडलीय अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सप्लाई चेन मैनेजमेंट के तहत अभी तक सॉफ्टवेयर सही ढंग से क्रियाशील नहीं हो सका, मगर इसके क्रियान्वयन के नाम पर विपणन निरीक्षकों तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।