फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश बचाओ, देश बनाओं रैली में सपा की हुंकार

देश बचाओ, देश बनाओं रैली में सपा की हुंकार

Thu, 10 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
देश बचाओ, देश बनाओं रैली में सपा की हुंकार
सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते सपाई। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। सपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित देश बचाओ, देश बनाओ जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी हटाओ, देश बचाओ के नारे को लेकर आगे बढ़े। उन्होंने योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी है। जुमला फेंकना और जनता को गुमराह करना इनका काम है। लोकसभा, विधानसभा में झूठे वादों से सरकार बना ली। उनके पास विकास की कोई योजना नहीं है। हमारी योजनाओं के नाम बदलकर भाजपा अपना नाम कमाना चाहती हैं।
विज्ञापन


तारामंडल के सत्यम लान में आयोजित इस जनसभा में गोरक्षा के मामलों को लेकर तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केरल से लेकर गुजरात और यूपी तक गो रक्षा के नाम पर उत्पात हो रहा है। जिनके पास गाय की पूंछ नहीं है, उन्हें गो रक्षा का लाइसेंस मिला है। कहा कि भाजपा की चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं हैं, इसीलिए सपा के एमएलसी तोड़कर विधान परिषद में जाना चाहते हैं। बुक्कल नबाब को जांच के नाम पर धमकाया गया। बीजेपी की सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात कहकर मोदी सरकार में आए थेे। पार्टी बताएं, कितने लोगों को रोजगार मिला है। किसान का लागत मूल्य नहीं निकल रहा है, मुनाफा तो दूर है। भाजपा बताए कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को क्यों लागू नहीं किया जा रहा है। आह्वान किया कि कार्यकर्ता गोरखपुर सदर लोकसभा उप चुनाव में जीत दिलाकर 2019 की शुरूआत करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईवीएम में खेल करके बीजेपी को बहुमत मिला है, वरना भाजपा सांसद अपने इलाके का भूगोल नहीं जानते। सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सीएम सिटी में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कार में कारोबारी नितिन अग्रवाल जल जाते हैं। बीजेपी के लोग फंसते है, तो पुलिस आत्महत्या बता देती है। टीबरेवाल, नीरज रामरायका की हत्या में भी पुलिस ने खेल किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव, मोहसिन खान, विजय बहादुर यादव, राजमति निषाद, यशपाल रावत, रामभुआल निषाद, जगदीश यादव, अवधेश यादव, जफर अमीन डक्कू, कीर्ति निधि पांडेय, कुंअर प्रताप सिंह, राघवेंद्र तिवारी राजू, मनुरोजन यादव, रामप्रवेश यादव, भागीरथी निषाद, हाजी शकील अंसारी, भोला गुप्ता, रौनक श्रीवास्तव, बिंदा देवी, सुशीला भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से हटाने को देनी पड़ी डंडा चलाने की घुड़की
सपा और अनुशासन के बीच हमेशा गहरी खाई रही है। बुधवार को सत्यम लान में फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मंच पर बैठने के लिए धक्का-मुक्की करने पर उतर आए सपाइयों को शांत कराने के लिए महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को हाथ जोड़े। इसपर भी जब कुछ सपाई नहीं माने तो जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव आगे आए और कहा कि- अनुशासन में रहिए नहीं तो डंडा भी चलेगा। अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी नेताओं को जनसभा खत्म होने तक जद्दोजहद करते देखा गया।

प्रदेश अध्यक्ष का नंबर आने तक खाली हो गई कुर्सियां
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे हुई। दस बजे से ही कार्यकर्ता लॉन में पहुंचने लगे। साढ़े बारह बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे। डेढ़ घंटे स्वागत और माल्यार्पण में निकल गए। विधानसभा अध्यक्ष, यूथ के नेताओं ने संबोधन में तीन घंटे का समय निकल गया। साढ़े तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष ने उद्बोधन शुरू किया, तब तक पांडाल की कई कुर्सियां खाली हो चुकीं थीं।


इनके बिगड़ गए बोल
केंद्र और यूपी की सरकार को मंच से अधिकांश नेताओं ने कोसा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विश्व विद्यालय के अध्यक्ष अमन यादव, सपा नेता डॉक्टर राजेश यादव, कृष्णकुमार त्रिपाठी को बोल बिगड़ गए। पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, रामभुआल निषाद ने भी भड़ास निकाली। मंच का संचालन कर रहे जियाउल इस्लाम ने तो चुनाव के दौरान योगी का पुतला फूंकने के लिए रामभुआल निषाद की प्रशंसा में कसीदे पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed