फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हंगामे के बाद प्रेमी युगल का हुआ विवाह

हंगामे के बाद प्रेमी युगल का हुआ विवाह

Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद प्रेमी युगल का हुआ विवाह
लोहरैया(संतकबीरनगर)। जिगिना गांव में शादी के लिए एक प्रेमी- प्रेमिका शुक्रवार को हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान युवती ने अपनी मां से हाथापाई भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी मौजूदगी में दोनों का मंदिर में विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

जिगिना गांव निवासी करिश्मा पुत्री विश्राम और रजनौली गांव निवासी गोविंद पुत्र विजेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार को गोविंद अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और कुछ देर रहने के बाद जाने लगा। तभी प्रेमिका पीछे-पीछे चलने लगी। यह देख प्रेमिका के भाई ने दौड़कर उसे पकड़ लिया तो प्रेमी भी लौट आया। एक ओर दोनो साथ जाने की जिद करने लगे तो वहीं युवती मां-भाई विरोध कर रहे थे। बात बढ़ी तो मां-बेटी और प्रेमिका के भाई और प्रेमी में हाथापाई होने लगी। किसी तरह भाग कर प्रेमिका के भाई ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के पहले जिगिना गांव के प्रधान प्रदीप और रजनौली के प्रधान राममिलन, दोनों के परिजन और संभ्रांत लोग वहां पहुंचे। लोगों ने बातचीत करके सजातीय होने के कारण दोनो की शादी कराने का फैसला किया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ओबा माई मंदिर बभनौली में दोनों का विवाह करा दिया गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि गांव के लोग दोनों की शादी मंदिर में करा दी। दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed