फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कस्टम कमिश्नर ने व्यापारियों के साथ की बैठक

कस्टम कमिश्नर ने व्यापारियों के साथ की बैठक

Sat, 15 Jul 2017 08:57 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नर ने व्यापारियों के साथ की बैठक
प्रेस वार्ता करते कस्टम कमिश्नर शिव कुमार शर्मा। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर शिव कुमार शर्मा ने कस्टम अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद नए आए बदलावों से अधिकारियों और व्यापारियों को अवगत कराया। कहा कि व्यापारियों की हर समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग तत्पर है। विभाग की वेबसाइट और हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। चौबीस घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा।

शनिवार को छात्रसंघ चौराहा स्थित कस्टम विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिव कुमार शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद आयात और निर्यात में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस बदलाव से व्यापारियों को सुविधा ही होगी। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कुछ दिक्कतें गिनाईं तो आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया। नए प्रोफार्मा को लेकर परेशान व्यापारियों को उन्होंने कहा कि पहले जो कोड वह फार्म में डालते थे, अब उसकी जगह जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर डालना होगा। अगर जीएसटीआई नहीं है तो प्रोविजनल आईडी पर ही काम चलाया जा सकता है। व्यापार प्रभावित न हो इसके लिए आईसी नंबर, पैन कार्ड से भी काम चल जाएगा। इसके बाद भी किसी को समस्या होती है तो फील्ड के अफसर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट
बार्डर पर स्मगलिंग को लेकर कहा कि 2016-17 में 18 करोड़ कीमत के माल जब्त किए जा चुके हैं। एक सवाल के जवाब में बताया कि इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट काफी एडवांस स्टेज में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सीवी ड्यूटी की जगह अब आईजीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मगलिंग की सूचना देने वाले को इनाम
कस्टम कमिश्नर ने बताया कि कस्टम आयुक्तालय का वेबसाइट www.commissionercustomlucknow.gov.in पर रिपोर्ट स्मगलिंग का एक लिंक दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इसमें सूचना दे सकता है। स्मगलिंग की सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाता है और सूचना देने वाले को जब्त, माल की कीमत का 20 प्रतिशत तक इनाम दिया जाता है। सोना, चांदी, असलहे, विस्फोटक और विदेशी करेंसी के मामले में पुरस्कार की राशि अग्रिम देने का प्रावधान है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
सीमा शुल्क मुख्यालय- 0522-2329372
सहायक आयुक्त सीमा शुल्क निवारक- 9450935522
उपायुक्त कस्टम नौतनवां- 7897110320
उपायुक्त कस्टम गोरखपुर- 7860934538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed