फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब इलाहीबाग रेगुलेटर भी बंद करना पड़ा

अब इलाहीबाग रेगुलेटर भी बंद करना पड़ा

Wed, 12 Jul 2017 08:54 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
अब इलाहीबाग रेगुलेटर भी बंद करना पड़ा
राप्ती का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से अब शहर का तीसरा इलाहीबाग रेग्यूलेटर भी बुधवार को बंद करना पड़ा। डोमिनगढ़ और बसियाडीह रेग्यूलेटर मंगलवार को ही बंद किए जा चुके हैं। अगर राप्ती का जल स्तर नहीं घटा तो जल्द ही सभी रेग्यूलेटर बंद करा दिए जाएंगे। ऐसे में अगर भारी बारिश होती है तो शहर में जलभराव का खतरा बढ़ जाएगा।
उधर बुधवार को पंपिंग स्टेशन से इलाहीबाग के आसपास के इलाकों का पानी नदी में गिराते वक्त रेग्यूलेटर से उल्टा पानी शहर के भीतर दाखिल होने लगा। जलकल के सहायक अभियंता अंकित सिंह के मुताबिक इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को सुबह ही दे दी गई थी, मगर शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

0
जलभराव नियंत्रण कक्ष बना
गोरखपुर। डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि जलभराव से शहर के लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम पुलिस चौकी के सामने कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 24 घंटे काम करेगा, इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। शहर में किसी भी स्थान पर जलभराव संबंधी कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0551-2342621 पर सूचना दी जा सकती है, तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed