फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अमर नाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा : दहशत जदा परिवार को भोले पर भरोसा

Tue, 11 Jul 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमर नाथ यात्रा
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
अमरनाथ यात्रियों पर हमले से शहर के कई परिवार दहशतजदा हैं। पादरी बाजार से एक साथ सात लोग अमरनाथ की यात्रा पर गए हैं। अब सभी के परिवार वाले चिंता में पड़ गए हैं। उनसे टेलीफोन से संपर्क साधने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन


पादरी बाजार के छोटू द्विवेदी हर बार की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। उनके साथ इलाके के ही अजय सिंह, संजय मिश्रा, अभय सिंह संजीव कुमार भी गए हैं। छोटू के जानने वाले सौरभ ने बताया कि हमले की सूचना मिलने के बाद छोटू से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वो लोग सुरक्षित हैं। उनका जत्था लगभग 250 किमी दूर है। इसके बाद परिवार के लोगों को राहत मिली। उधर, हमले की सूचना मिलने के बाद कुछ लोगों के परिजन और जानने वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हें लगा कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के बारे में जिला अस्पताल से कुछ जानकारी पता चल सके।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा से छह जुलाई को लौटे दाउदपुर के विवेक दूबे ने बताया कि वो भी इसी रास्ते से होकर अमरनाथ गए थे। उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सेना सभी यात्रियों का हर तरह से ख्याल रखती है। इसी क्रम में चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले की कड़ी निंदा की। हिंदु संगठनों ने भी इस घटना के विरोध में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed