{"_id":"5956912b4f1c1b14348b4744","slug":"111498845483-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले को चलेगा एक महीने अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले को चलेगा एक महीने अभियान
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पहली से 31 जुलाई तक की अवधि में छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों को विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने में सभी प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों, शिक्षा मित्रों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य लोगों का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।
ये बातें सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने कही। वह कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल चलो अभियान को लेकर बुलाई गई जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छह से चौदह वर्ष तक का कोई भी बालक नामांकन से वंचित न रह जाए, इस आशय का प्रमाण पत्र बीएसए को देना होगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बालक-बालिकाओं का आधार कार्ड विद्यालय से लिंक कराने का निर्देश दिया। बैठक में बीएसए हेमंत राव, डीआईओएस यूपी मिश्र, मनमोहन शर्मा, डॉ. सुदर्शन सोनकर, योगेंद्र शुक्ल, अरविंद मणि त्रिपाठी, सभी बीईओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।