{"_id":"595690324f1c1b69048b49f2","slug":"111498845234-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के खिलाफ बंद का मिला जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के खिलाफ बंद का मिला जुला असर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के खिलाफ शुक्रवार को जनपद में आंशिक बंदी रही। व्यापारिक संगठनों ने कहीं बैठक की तो कहीं जीएसटी की खामियों का पुतला जलाकर अपना विरोध किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर संगठन से जुड़ व्यापारियों ने पडरौना नगर में भ्रमण किया और जीएसटी की कमियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस संगठन के जिलाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता और जिला महामंत्री सचिन कुमार चौरसिया ने कहा कि इनका संगठन जीएसटी के जटिल नियमों, कमियों और विभिन्न प्रकार के रिटर्न का विरोध करता है। व्यापारियों को अपना काम छोड़कर ज्यादातर वक्त नियमों का पालन करने में देना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन जीएसटी का विरोध नहीं किया जाता लेकिन इसके नियम सरल बनाए जाने चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री गोपाल, उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल, अभय अग्रवाल, अनुराग खेतान, बृजेश जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार पहली जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष द्रव्य लाल गुप्ता, संजय सिंह पटेल, हरेंद्र तिवारी, आलोक मिश्र, सर्वदेव गुप्ता, गफूर अंसारी, कमलेश यादव, रंजन राय, बैजनाथ मद्धेसिया, अशोक तिवारी आदि शामिल थे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर बाजार में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जीएसटी के विरोध में नारे भी लगाए। उसके बाद शिवमंदिर में बैठक कर जीएसटी के प्रावधानों को और सरल करने की मांग की गई। इस दौरान राम प्रताप गुप्ता, अवधेश जायसवाल, तारा वर्मा, रामाश्रय चौरसिया, लक्ष्मण, पप्पू गुप्ता, श्यामसुंदर अग्रवाल, ओंकारनाथ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, श्रीराम सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार जीएसटी को सरल किए जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के आह्वान का बंदी का खड्डा कस्बे में मिला जुला असर रहा। कुछ व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाला और नगर भ्रमण करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम को वित्तमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।