फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10th passed girl will be special police officer, says navneet sikera

10वीं पास लड़कियां बनेंगी विशेष पुलिस अधिकारी

Thu, 18 Aug 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 18 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
10th passed girl will be special police officer, says navneet sikera
यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 1090 के लिए आयोजित कार्यशाला में उपस्थित लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए वूमेन पॉवर लाइन 1090 के प्रभारी नवनीत सिकेरा ने कहा है कि 10वीं पास छात्राओं को विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। पावर एंजल्स योजना के तहत प्रदेश में 10 लाख लड़कियों को परिचय पत्र देकर अभियान से जोड़ा जाएगा। ये पुलिस अधिकारी लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी, उत्पीड़न जैसी घटनाओं की सूचना सीधे 1090 पर देंगी।
विज्ञापन


वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस दौरान मौजूद छात्राओं से उन्होंने कई सवाल किए। छात्राओं ने भी खुलकर जवाब देते हुए महिलाओं की खराब स्थिति के लिए महिला को ही जिम्मेदार बताया और कहा कि कोई घटना होने पर घर वाले पहले लड़कियों को ही मोबाइल बंद करने, स्कूल या बाहर जाने से मना करते हैं। उनका स्कूल जाना बंद कर दिया जाता है। इस पर आईजी नवनीत सिकेरा ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक बलात्कार के 92 प्रतिशत मामले घरों में ही होते हैं, जिसमें कोई न कोई करीबी या घर का शामिल होता है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद देश में जबरदस्त जागरूकता आई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने कानून हैं, उसका शत-प्रतिशत पालन हो तो 70 प्रतिशत पुरुष वर्ग जेल में होगा।
विज्ञापन


इस दौरान गोरखपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि 1090 की व्यवस्था महिलाओं और लड़कियों के लिए काफी लाभप्रद है। इसके प्रचार प्रसार के लिए जिला पुलिस को भी आगे आना चाहिए। डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यशाला में एसपी सिटी हेमराज मीणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक एसपी द्विवेदी, सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र, सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed