फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेरा

दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेरा

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेरा
गोरखपुर। लखनऊ में मिलावटी खून की बिक्री मामले की जांच करने भालोटिया मार्केट पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर को दवा व्यापारियों ने घेर लिया। खुद को घिरा देख ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी ने डीएम को फोन पर सूचना दी। डीएम ने फौरन सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद दवा व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


करीब दो महीने पूर्व लखनऊ में खून बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया था। इस मामले में प्रदेश में सभी ब्लड बैग सप्लायरों पर निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि फरीदाबाद की फर्म पॉलीमेड से निर्मित ब्लड बैग की आपूर्ति भालोटिया मार्केट में मेडिको सर्जिकल एजेंसी करती है। शासन ने ड्रग इंस्पेक्टर को दुकान की जांच करने का आदेश दिया। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी जांच करने के लिए भालोटिया मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, उपाध्यक्ष राजेश तुलस्यान, महामंत्री आलोक चौरसिया, अर्जुन अग्रवाल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महामंत्री दिलीप सिंह और दूसरे व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर को घेर लिया। व्यापारियों ने पहले से सूचना न देकर अचानक जांच को गलत बताया। कुछ व्यापारी ड्रग इंस्पेक्टर से अभद्रता करने लगे। नौबत हाथापाई तक आ गई। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद व्यापारी शांत हुए और ब्लड बैग की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा। डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की। जल्द ही दोबारा टीम भालोटिया में जाकर जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिको सर्जिकल ने जनवरी 19 में ढाई हजार ब्लड बैग मंगाया था। शहर के सिटी ब्लड बैंकए फातिमा ब्लड बैंक और मऊ के एक ब्लड बैंक को यह बैग बेचा गया है। ब्लड बैंकों के संचालकों से पूछा जाएगा कि उन्होंने कितना ब्लड बैग खरीदा है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। - संदीप कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर


कोई विवाद नहीं हुआ। सिर्फ कुछ व्यापारियों को आपत्ति थी कि ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना देकर जांच करनी चाहिए। इस जांच में दवा व्यापारी सहयोग कर रहे हैं।
- आलोक चौरसिया, महामंत्री, दवा विक्रेता समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed