फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिपाही भर्ती परीक्षा: 1121 दौड़े, 687 अभ्यर्थी पास

सिपाही भर्ती परीक्षा: 1121 दौड़े, 687 अभ्यर्थी पास

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा: 1121 दौड़े, 687 अभ्यर्थी पास
police bharti - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। यूपी पुलिस और पीएसी सिपाही की भर्ती के लिए शुक्रवार व शनिवार को 1121 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इनमें 687 अभ्यर्थी सफल रहे। दौड़ 10 दिसंबर तक होगी। अभ्यर्थियों को पांच किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी थी।
विज्ञापन

प्रदेश में सिपाही के 41,520 पदों के लिए 60 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों की दौड़ पूरी करनी होती है। शुक्रवार से शुरू हुई दौड़ में गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, महराजगंज, देवरिया समेत कई जिलों के अभ्यर्थी आए हैं। दौड़ के दौरान शनिवार को कई अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गई। संतकबीर नगर के महेश कुमार को पैर में दिक्कत आने पर इलाज के लिए भेजा गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि दौड़ हैदराबाद की टाइमिंग टेक्नोलॉजी कंपनी करा रही है। आधुनिक तकनीक की वजह से तत्काल रिजल्ट आ रहे हैं।
विज्ञापन

दौड़ में नहीं ले पाए हिस्सा

राहुल कुमार, अभिषेक यादव, राहुल चौरसिया, दीपक कुमार सहित कई अभ्यर्थी सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से दूसरे दिन दौड़ में हिस्सा नहीं ले पाए। उनका डाटा पीएसी स्थित कंपनी के कंप्यूटर में नहीं था। जबकि उनका सत्यापन शुक्रवार को हो गया था। उन्हें दौड़ने के लिए पीएसी भेजा गया था। बाद में सभी को रविवार को दौड़ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया का तेज होना अच्छा

इस बार भर्ती की प्रक्रिया काफी तेज व पारदर्शी है। यह अच्छा है। तय समय में 12 चक्कर लगाकर पास होने से खुश हूं। - अरविंद कुमार, गजपुर

इस बार नहीं हुई कोई दिक्कत

मैंने 23 मिनट में 12 चक्कर लगाकर दौड़ को पास किया है। परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई। - अवधेश यादव, पिपराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed