फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कककककककक

कककककककक

Sun, 21 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कककककककक
मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी ने मामला शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। डुमरी स्वांगी पट्टी गांव में शनिवार की शाम मूर्ति विसर्जन करने जा रहे एक युवक को पत्थर लगने के बाद विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया और मूर्ति विसर्जन कराया। इसी विवाद को लेकर रविवार को एक वर्ग के दो युवकों की दूसरे वर्ग के लोगों ने पिटाई कर दी।
रविवार को डुमरी स्वांगी पट्टी निवासी एक वर्ग के दो युवकों ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वे डुमरी के रास्ते कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के करीब छह लोगों ने शनिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर लाठी डंडा से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की घटना का शनिवार की घटना से कोई ताल्लुक नहीं है। शनिवार को मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों से मस्जिद के सामने डीजे नहीं बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसे मौके पर पहुंचकर शांत कराते हुए कुछ शरारती युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की अंदेशा को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा
लक्ष्मीगंज। शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवकों ने अंडा के दुकानदार को रुपये मांगने पर पीट दिया। कुछ ही देर में वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, तब तक पुलिस पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाई।
रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के निवासी मुन्ना की अंडे की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि शनिवार की रात को मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे कुछ युवक उसकी दुकान पर अंडा खाने के बाद रुपये देने में आना कानी करने लगे। आरोप है कि उन व्यक्तियों ने दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद उसकी पिटाई भी कर दी। मुन्ना के चिल्लाने पर बाजार के एक व्यापारी विनोद बीच बचाव करने पहुंचे। उनके सिर में चोट लग गई। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
सुनसान घर से नकदी और आभूषण चोरी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगीटीकर में सुनसान घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

इस गांव के इमरान अली ने तहरीर में बताया है कि 18 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे। रविवार को जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अटैची व बक्सा तोड़कर कर सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये चुरा लिए गए थे। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। इस बारे में छानबीन की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed