{"_id":"5babcce1867a557fe978687f","slug":"101537985761-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों को बख्शेंगे नहीं, अकारण कोई परेशान नहीं होगा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों को बख्शेंगे नहीं, अकारण कोई परेशान नहीं होगा : सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र विभाग के दलित शोध छात्र दीपक कुमार की शिकायत पर दो प्रोफेसरों पर दर्ज किए गए एससी-एसटी के मुकदमे के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी को अकारण परेशान नहीं करने देंगे लेकिन जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
शिक्षक संघ की कार्यकारिणी ने मंगलवार को ही निर्णय लिया था कि काली पट्टी बांधकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध भी जताया। इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. ध्यानेंद्र दुबे, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
उधर, अध्यक्ष प्रो विनोद कुमार सिंह ने गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें बताया कि इस प्रकरण से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप लोग विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का स्वस्थ वातावरण तैयार करें। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी भी दशा में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अकारण किसी को परेशान नहीं करने दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि छात्र और गुरु के बीच पवित्र संबंध होता है। यह किसी भी दशा में बिगड़ना नहीं चाहिए। प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने समर्थन के लिए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।