{"_id":"5a96fdb64f1c1b05738ba0c9","slug":"101519844790-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र हल होगा राममंदिर मसला : श्रीश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र हल होगा राममंदिर मसला : श्रीश्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। श्रीश्री रविशंकर को विश्वास है कि राममंदिर मसला शीघ्र सुलझा लिया जाएगा। बुधवार को गोरखपुर से लखनऊ रवाना होने से पहले वह मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए, तो कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयासों में लगा हूं। लखनऊ जा रहा हूं, वहां नदवी से इस मुद्दे पर बात होगी।
श्रीश्री रविशंकर की अनुग्रह उत्सव यात्रा सोमवार को गोरखपुर पहुंची थी। यहां गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में हजारों अनुयायियों को आशीर्वाद दिया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह उन्हें स्पेशल ट्रेन से लखनऊ रवाना होना था। सुबह गेस्ट हाउस से निकलते वक्त जब राम मंदिर मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई मुलाकात में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर राममंदिर मामला कोर्ट के बाहर सुलझा लिया जाए तो अच्छी बात है। कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सहयोग मिल रहा है। समझौते के प्रयास तेज कर दिए हैं। उम्मीद है कि दोनों पक्षों से बातचीत करके शीघ्र अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर लिया जाएगा।

अनुयायी के घर भी गए
बुधवार की सुबह अनुग्रह यात्रा शुरू करने से पूर्व श्रीश्री शहर में दी आर्ट ऑफ लिविंग, गोरखपुर की पहली प्रशिक्षिका शिखा विज के घर गए। यहां कुछ देर रहने के बाद वह स्पेशल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन