{"_id":"5a7718184f1c1b4f588b6a6b","slug":"101517754392-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर से छेड़खानी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एक एसोसिएट प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से प्रोफेसर के मोबाइल फोन पर युवक कॉल करके और अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, रोजाना आते-जाते प्रोफेसर का पीछा भी करता था। शिकायत मिलने के बाद रविवार को गुलरिहा पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों पर केस दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुलरिहा इलाके के एक मोहल्ले में विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर अपने बच्चे के साथ रहती हैं। पति बाहर नौकरी करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी विकास यादव नामक युवक उनको तंग करता है। उसने कहीं से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और पहले कॉल कर अश्लील बातें की। उन्होंने उसे समझाया, लेकिन युवक ने अश्लील संदेश भेजना नहीं बंद किया। प्रोफेसर ने मोबाइल अटेंड करना बंद कर दिया तो युवक रास्ते में उनका पीछा कर छेड़खानी करने लगा।
शनिवार को तो वह अपने दो साथियों के साथ उनके गेट तक चढ़ आया और वहीं अश्लील हरकतें करने लगा। प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि घर के बगल में एक दुकान पर वह अपने साथियों के साथ बैठा रहता है। जब वह घर से निकलती हैं, या यूनिवर्सिटी से लौटती हैं तो पीछा कर छेड़खानी करता है। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास और उसके दो साथियों पर छेड़खानी, धमकी देने, एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। विकास को पुलिस ने पकड़ लिया है।