फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कोहरे का कहर : हादसों मे एक की मौत, 18 घायल

कोहरे का कहर : हादसों मे एक की मौत, 18 घायल

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
basti
basti Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर : हादसों मे एक की मौत, 18 घायल
हादसे में क्ष‌त‌िग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। घने कोहरे के बीच रविवार देर रात और सोमवार को हुए हादसों में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी समेत 18 लोग घायल हो गए। पंजाब के फरीदकोट जिले के प्रिंस पाल सिंह दिल्ली से ट्रेलर पर माल लादकर बिहार जाने के लिए खलासी विकास के साथ निकले। सोमवार सुबह करीब नौ बजे शहर से सटे कोतवाली थाने के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर घने कोहरे के बीच आगे जा रहा ट्रक नहीं दिखा और पीछे से ट्रेलर जा टकराया। ट्रेलर में फंसे ड्राइवर प्रिंस पाल सिंह व विकास को आसपास के लोगों ने पुलिस व एनएएचआई टीम की मदद से बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन प्रिंस पाल सिंह की मौत हो गई। वहीं खलासी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दोनों वाहन कब्जे में ले लिया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के दुबौली पडाव पर ठंड लगने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में भानपुर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के अवनीश वर्मा (25) और टिकोरी (22) एक ही बाइक से सोमवार शाम करीब पांच बजे डुमरियागंज की ओर से अपने गांव जा रहे थे।अभी वे दोनों दुबौली पड़ाव के निकट पहुंचे ही थे कि तेज ठंड के चलते हैंडिल से उनका हाथ छूट गया और बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पडे़। जिससे दोनों चोटिल हो गए। विक्त्रस्मजोत और हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, गोंडा जिले की सीमा से सटे नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर के निकट फ्लाई ओवर के पास खड़े ट्रक में परिवहन निगम की बस और चार अन्य वाहन आपस में जा टकराए। रविवार-सोमवार रात हुए इस हादसों में बस में सवार कुछ यात्रियों और एक डीसीएम ड्राइवर सहित 15 लोग घायल हुए हैं। इसमें से पांच को फैजाबाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed