फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A written examination will have to be taken for the selection of ECC educators.

Basti News: ईसीसी एजुकेटरों के चयन के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा

Fri, 28 Aug 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A written examination will have to be taken for the selection of ECC educators.
बस्ती। ईसीसी एजुकेटर की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा से होगी। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। निदेशालय की तरफ से नया शासनादेश जारी करके 150 पदों पर भर्ती के लिए कहा गया है। हालांकि, अभी तक विभाग ने परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

जिले में 810 को- लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 179 केंद्रों पर ईसीसी एजुकेटर की तैनाती है। मेरिट के आधार पर 150 अन्य पदों पर ईसीसी एजुकेटर की तैनाती की जानी थी। गत वर्ष 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। इनमें 450 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए विकास भवन के सभागार में बुलाया गया था।
विज्ञापन

वहां सीडीओ, एडी बेसिक व बीएसए की अध्यक्षता में अभिलेखों का सत्यापन हुआ। इस दौरान अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा किया तो चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। बीएसए ने शासन को इससे अवगत कराया। अब चयन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नया शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को तैयार कराना है प्रश्न पत्र
ईसीसी एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र विभाग को तैयार कराना है। गोपनीय ढंग से प्रश्नपत्र तैयार कराएं जाएंगे। इसके बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा में 450 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसमें उत्तीर्ण होने वालों की सूची तैयार की जाएगी। उसके अनुरूप अधिक नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।

शासन ने ईसीसी एजुकेटरों की तैनाती के लिए लिखित परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी।
अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed