फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today is Raksha Bandhan, sisters tie a thread of love on their brother's wrist.

Basti News: रक्षाबंधन आज, भाई की कलाई में बहनें बांधेंगी स्नेह की डाेर

Fri, 28 Aug 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Today is Raksha Bandhan, sisters tie a thread of love on their brother's wrist.
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को राखी बाजार में खूब भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए अपनी पसंद की राखियां खरीदीं। दुकानों पर 10 से लेकर 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध रहीं। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर में गांधीनगर से लेकर रोडवेज के बीच राखी की दुकानें सजी हैं। रक्षाबंधन से ठीक पहले बृहस्पतिवार को बहनों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर राखी खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध थीं। कलावे और शंख वाली राखियों की सबसे अधिक मांग रही।
विज्ञापन

सराफा बाजार में सोने-चांदी की राखियां भी उपलब्ध हैं। चांदी की राखियों की कीमत दो हजार से छह हजार रुपये तक है। वहीं, सोने की राखी की कीमत करीब 60 हजार रुपये से शुरू होकर मांग और वजन के अनुसार बढ़ रही है। हालांकि, सोने की राखी की मांग बहुत कम है। इसके अलावा शृंगार का सामान खरीदने के लिए भी देर शाम तक बाजार में महिलाओं की चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, पांडेय बाजार, कटरा समेत कस्बाई बाजारों में सुबह से शाम तक रौनक रही। महिलाओं ने फैंसी राखियों के साथ सूखी मिठाइयों को भी पसंद किया। कारोबारियों में भी उत्साह रहा। उन्हें रक्षाबंधन पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed