फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delay in school allocation, how should girl students learn self-defense techniques

Basti News: विद्यालय आंवटन में देरी, छात्राएं कैसे सीखे आत्मरक्षा के गुर

Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Delay in school allocation, how should girl students learn self-defense techniques
बस्ती। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कुछ बेटियों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह आत्मरक्षा के गुर नहीं सीख पा रही हैं। इसके पीछे खेल अनुदेशक व व्यायाम शिक्षकों को विद्यालय आवंटन में देरी बताई जा रही है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित जूनियर विद्यालय व कस्तूरबा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका मकसद है कि विपरीत परिस्थितियों में वह स्वयं की रक्षा कर सकें। इन्हें प्रशिक्षित करने के लिए खेल अनुदेशक व कस्तूरबा में तैनात व्यायाम शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जानी है। जुलाई में 162 खेल अनुदेशक व व्यायाम शिक्षकों को विद्यालयों को आवंटित करना था। एक शिक्षक को तीन से चार विद्यालय आवंटित होने हैं। जुलाई में ही इनका प्रशिक्षण शुरू होना था, लेकिन विद्यालयों के आवंटन में देरी के चलते समय से कई विद्यालयों में प्रशिक्षण नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

अभी तक सदर व गौर ब्लाॅक में एक भी विद्यालय आवंटित नहीं हैं, जिसकी वजह से इन ब्लॉक की छात्राएं प्रशिक्षण से वंचित हैं। सूत्रों के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी ने अभी तक सूची नहीं दी है। इस वजह से विद्यालय आवंटित नहीं हो पाए हैं। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि जिन ब्लाॅकों में आवंटन नहीं हुआ है वहां के बीईओ सूची मांगी गई है। जल्द ही आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण का वीडियो करना है अपलोड
योजना के तहत प्रशिक्षण का वीडियो वीरांगना पोर्टल पर अपलोड करना है। जिन शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गए हैं, वे विद्यालय में जाकर छात्राओं को प्रशिक्षित करके उनका वीडियो पोर्टल पर अपलोड करेंगे।


फरवरी 2027 तक पूरा करना है प्रशिक्षण
फरवरी 2027 तक छात्राओं के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करना है। एक शिक्षक को एक विद्यालय में कम से कम 48 कार्यदिवस में प्रशिक्षण देना है। अगर विद्यालयों के आवंटन में देरी होगी तो निर्धारित समय में प्रशिक्षण पूरा होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed