फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 10 Nov 2017 12:40 AM IST
basti
basti Updated Fri, 10 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
crime scene
बभनान(बस्ती)। कस्बे के सुभाष नगर वार्ड निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गौर थानाक्षेत्र के कनिकापुर निवासी राम गोपाल यादव की पुत्री विंदू यादव (25) की शादी जून 2014 में बभनान निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार भोर में जब विंदू कमरे से नहीं निकली तो परिवार वालों ने आवाज देनी शुरू कर दी। उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि विंदु का शव छत की कुंडी से लटकना रहा है। ससुर अर्जुन यादव ने मोबाइल से यह दुखद सूचना अपने समधी को दी। इस बीच सूचना पाकर सीओ हर्रैया सतीश शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। विंदु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज, ससुर अर्जुन यादव समेत चार पर केस दर्ज कर लिया। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से बाइक के लिए उनकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता रहा। विवाहिता के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट जैसा एक कागज मिला है। ससुराल के लोग इसे विंदु का सुसाइड नोट बता रहे हैं। जबकि मृतका के पिता व परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि उसकी राइटिंग इससे काफी भिन्न थी। राम गोपाल यादव के अनुसार वह बेटी का हस्तलेख पहचानते हैं। हस्तलेख कागज पर लिखी इबारत से मेल नहीं खाते। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि एक्सपर्ट से राइटिंग का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed