{"_id":"59f8b4a34f1c1bcd538ba45b","slug":"101509471395-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
Tue, 31 Oct 2017 11:45 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के बाद प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
संतकबीरनगर। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर मेंहदावल बाईपास के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर जाकर पीएम के नाम संबोधित मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महिलाओं की आधी आबादी है। वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहीं हैं। बावजूद इसके महिलाओें को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम एक नई लोकतांत्रिक पर्यावरणीय व्यवस्था तैयार करें। जिसमें महिलाओं की उचित भागीदारी हो। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लोक सभा व विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का उल्लेख किया था, लेकिन तीन साल के बाद भी लोक सभा मेें महिलाओं के आरक्षण के लिए इस बिल को पेश करने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने पीएम से बिल का पारित कराकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अखंड बहादुर पाल, सुनील पांडेय, अजय सिंह, आलोक यादव, संजय श्रीवास्तव, बरसाती देवी, मुस्कान, सोनी देवी, शीला देेवी, सुशीला देवी, लालपरी, पार्वती देवी, प्रिया, कौशिल्या देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।